
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।थाना माखी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना माखी प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को थानाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना सफीपुर पर पंजीकृत गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित चार अभियुक्तो अमन पुत्र चाँद बाबू उम्र करीब 21 वर्ष , पप्पू उर्फ मोले पुत्र नबाब उम्र करीब 22 वर्ष, मल्हू पुत्र कल्लू उम्र करीब 40 वर्ष व सिराज पुत्र जलील उम्र करीब 42 वर्ष निवासी मो0 मियां बाजार कस्बा व थाना सफीपुर जनपद उन्नाव (दिव्यांग) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया ।



