
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी नफीस के भाई की बीते गुरुवार को बारात गई थी। आज शुक्रवार को वलीमा की दावत थी। घर के सभी लोग इंतजाम में जुटे थे। इसी बीच आज सुबह नफीस का बेटा हसन 7 वर्ष घर में रखा आतिशबाजी से बचा गोला लेकर अपने मकान की छत पर जा पहुंचा और दाहिने हाथ में गोले को पकड़ कर उसके पलीता में माचिस से आग लगा। गोला दगते ही बच्चे के पंजे के चीथड़े उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और आनन-फानन उसे लहूलुहान हालत में यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर घायल बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



