
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसहरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव निवासी 20 वर्षीय युवक नितिन पुत्र विमलेश का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक, नितिन लखनऊ में रहकर मजदूरी करता था और बीते एक माह से घर पर था। गुरुवार सुबह वह घर से निकला था। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह गांव निवासी जगतपाल के बाग में उसका शव लटका मिला
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।



