
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।तरूण गाबा पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव, अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी,प्रेमचंद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के साथ आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु अग्निशमन प्रशिक्षण केन्द्र दोस्ती नगर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा नवचयनित रिक्रूटों से वार्ता कर उन्हें प्रशिक्षण के संबन्ध में ब्रीफ किया गया एवं प्रशिक्षण को अच्छी तरह से लगन के साथ पूर्ण करने हेतु बताया गया। महोदय द्वारा नवचयनित प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का मूल्यांकन किया, ताकि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिल सके और उनकी शारीरिक एवं मानसिक तैयारियों को उत्तम तरीके से आकार दिया जा सके।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा बैरक की साफ-सफाई, स्नानागार की सुविधाएं, भोजनालय (मैस), भोजन की गुणवत्ता और ग्राउंड पर आयोजित शारीरिक प्रशिक्षण की सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने के संबंध में निर्देश दिये गये एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।



