
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट, सर्विलांस, थाना गंगाघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ मे 03 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 18.06.2025 को थाना गंगाघट क्षेत्रांतर्गत गोपीनाथपुरम मे एक घर मे घुसकर लूट की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना गंगाघट पर मु0अ0सं0 353/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 20.06.2025 को समय करीब 05.34 बजे मुखबिर द्वारा थाना गंगाघाट पुलिस को सूचना दी गयी कि दिनांक 18.06.2025 को थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत हुयी लूट की घटना से संबंधित तीनों अभियुक्त पुनः किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत गंगा गैलेक्सी के सामने मरहला आजाद मार्ग पर बैठे हैं। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गंगाघाट पुलिस एवं स्वॉट/सर्विलांस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पँहुच कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तभी किसी दो अभियुक्तो द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा की गयी मुठभेड़ में 02 अभियुक्त 1.दीपक पुत्र स्व0 नरेश निवासी अजीतपुर थाना लालगंज जनपद रायबरेली उम्र करीब 26 वर्ष 2.देवेन्द्र सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी मरई थाना हरियावा जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष के पैर में गोली लगी है जिनको इलाज हेतु जिला चिकित्सालय उन्नाव भेजा गया है एवं तीसरा अभियुक्त 3.आशीष गुप्ता पुत्र कालीचरन निवासी पूर्वी दीन खेड़ा थाना राजाजीपुरम जनपद लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसको दौड़ाकर पकड़ लिया गया है अभियुक्तगणो के कब्जे से दो अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर, व एक काला बैग जिसमें लूटा हुआ 10 जोड़ी चाँदी की पायल, 50 चाँदी के सिक्के 01 जोड़ी टप्स पीली धातु व 21000 रूपये बरामद किया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



