
संवाददाता लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के आते ही सड़कों पर श्रद्धा की ऐसी बयार बहती है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हो जाता है. खासकर ज्येष्ठ के मंगलवार और शनिवार को तो शहर में भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ता है कि हर गली, हर नुक्कड़, हर चौराहा ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के नारों से गूंज उठता है.
ज्येष्ठ माह के इस साल के आखरी शनिवार को मीडिया एवं से समाजसेविओं द्वारा लखनऊ मेदांता अंडरपास हरिहरपुर रोड मंदिर पर इस साल के ज्येष्ठ माह के पावन पर्व के आखरी शनिवार पर विशाल भंडारी का आयोजन किया। सर्वप्रथम हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संयोजक राकेश कुमार मिश्रा (पत्रकार), अनूप सिंह (पत्रकार), राहुल सिंह (पत्रकार), अनुज तिवारी (पत्रकार), अनिल कुमार (पत्रकार), समाजसेवी एस.पी. सिंह, इज़हार मामा, विपिन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश पाण्डेय, लल्लन यादव, दुर्गा यादव, उमानाथ मिश्रा, रामकृपाल मौर्य एवं समस्त क्षेत्र वासियों द्वारा भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।और जय श्रीराम जय बजरंगबली के नारों के साथ समापन हुआ।
