
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ कमिश्नर द्वारा दिशा निर्देश पर, थाना महानगर,मध्य, क्षेत्र में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई, दयानंद कन्या इंटर कॉलेज के बगल में सड़क के किनारे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल को किनारे खड़ी करके आने जाने वाले लोगों को गांजा बेच रहा है, इस सूचना पर अखिलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम गठित कर रवाना किया, पुलिस टीम पहुंचकर अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी को पकड़ लिया, नाम पता पूछने पर अपना नाम सैज आलम, हाल पता निवासी बसंतकुंज योजना थाना ठाकुरगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से अवैध गांजा 380 ग्राम बरामद हुआ, लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत की गई, टीमें अपराधियो के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई,
