
लखनऊ कमिश्नर द्वारा दिशा निर्देश पर, थाना नाका ,पश्चिम, क्षेत्र में थाना नाका पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था,कि एक अज्ञात रिक्शा चालक और उसके तीन साथियों ने उससे₹5000 नगद और एक मोबाइल लूट लिया था, इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम गठित कर लुटेरों की तलाश जारी कर दी, मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज कुमार वर्मा,2 शिवजल राजपूत उर्फ सुज्जल,3 राजेश सिंह,4 धनेष वर्मा उर्फ ध्रुव, जीआरपी कट एसबीआई एटीएम के पास से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया, लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत की गई, टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है,
थाना नाका के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई,



