
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ कमिश्नर द्वारा दिशा निर्देश पर,,पश्चिम, के थाना ठाकुरगंज पुलिस को वादी मुकदमा पियूष दीक्षित द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी, कि उसकी बहन प्रिया दीक्षित उर्फ अन्वेषा दीक्षित को उसके ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था, इसके संबंध थाना ठाकुरगंज पर लिखित तहरीर दी, इस सूचना को थाना ठाकुरगंज प्रभारी श्रीकांत राय संज्ञानित लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, थाना स्थानीय पर दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश कर रही थी अभियुक्तगण फरार चल रहे थे, मुखबिर की सूचना पर आरोपी 1 शुभम टंडन,2 ससुर गिरधर नारायण टंडन,3 सास गीता टंडन, पत्नी गिरधर नारायण टंडन, निवासी 442 320, जरनैलगंज, थाना ठाकुरगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया गया, लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत की गई, टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है,थाना ठाकुरगंज के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपीगण को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई,



