
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। शहर के काशी राम कॉलोनी के ब्लॉक 122 के मकान नंबर 12 में रहने वाली पीड़ित महिला रेहाना परवीन पत्नी रसीद खान ने आज एसपी ऑफिस पहुंच कर एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया है कि कॉलोनी में कल देर शाम को पास की चौकी के एक सिपाही और दरोगा ने पहुंच कर कहा कि ये घर उनका नहीं है ये घर किसी और का है। आशिपा पत्नी अली का यह मकान है, जब हमने चौकी इंचार्ज को घर के कागज दिखाए तो चौकी इंचार्ज ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और कहने लगे कि हमको 20 हज़ार रुपए दे दो नहीं तो ये मकान खाली करो तुमको दो दिन का मौका दे रहे है। पीड़िता ने काशीराम के चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर 2 दिन में मकान खाली नहीं किया तो तुम लोगों को संगीन धाराओं में मुकदमा लिखा कर फसा दूंगा। जिसके डर से पीड़िता ने आज एसपी ऑफिस पहुंच कर एसपी को प्रार्थना पर देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।



