
अमेठी: पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डॉ. अंशुमान सिंह ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों और जनसामान्य से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की।



