
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज श्री अयोध्या धाम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, साथ ही आम जन भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, जिससे नगर के विकास और जनता की सुविधा को और बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिला कार्मिकों को उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित भी किया गया।
नगर निगम बोर्ड के इस दो वर्षीय कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई और भविष्य में भी इसी प्रकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही गई। आयोजन में उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई दी गई।