
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग मे प्रकाश मे आये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.05.2025 को कमला W/O शिवनरायन निवासिनी ग्राम गजियाखेडा थाना गंगाघाट उन्नाव द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे पति शिवनरायन गांव के किनारे रज्जन यादव के खेत जो बटाई मे लिये थे खेत की रखवाली करने गये थे सुबह जब मै खेत मे गयी तो चारपाई मे मृत अवस्था मे मिले है मेरे पति का पोस्ट मार्टम कराकर विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे मृत्यु का सही कारण पता चल सके। प्रार्थिनी के पती विगत दस वर्षो से रज्जन यादव S/O रामबक्स जो मेरे ही गाँव के निवासी है जिनकी खेती बटाई पर करते थे जिसमें सब्जी बोई गयी थी जिसकी रखवाली रोज की भाँति करते थे दिनाँक 29.05.2025 को रात्रि में रखवाली हेतु गये थे जब दिनाँक 30.05.25 को सुबह करीब 6 बजे खेत पर गयी तो चारपाई पर मृत्यु दशा में पड़े मिले। इस सूचना पर सूचना पर थाना गंगाघाट पर सूचना फौती अंकित कर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई। मृतक शिवनरायन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से मृतक के गले में एक एण्टीमार्टम इंजरी पाई गई। इस आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा वादिनी द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 317/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना की गई। साक्ष्य संकलन के दौरान तुषार उर्फ लम्बू पुत्र स्व0 ललित कुमार निवासी ग्राम गजियाखेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त उपरोक्त को थाना गंगाघाट पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 02.06.2025 को आजाद मार्ग कट गजिया खेड़ा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक शिवनरायन शराब के नशे में मेरी माँ को अपशब्द बोल रहा था इसी वजह से मैने गुस्से में आकर शिवनरायन की गला दबाकर हत्या कर दी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



