
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
हसनगंज (उन्नाव)।।ग्राम पंचायत सकतपुर में माता मानशिला मंदिर से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा का शुभारंभ भारतीय वायुसेना के जवान पंकज शुक्ला के सम्मान के साथ हुआ,प्रधान पति नृपेन्द्र कुमार यादव ने प्रभु गणेश के प्रतीकात्मक चित्र एवं माल्यार्पण कर पंकज शुक्ला का सम्मान किया।यात्रा देशभक्ति गानों,भारतमाता की जयकारों,से गूंजती हुई गांव के विभिन्न स्थानों से होती हुई मुंशीगंज संकटी माता मंदिर ,राधा कृष्ण मंदिर,पुराना ठाकुर द्वारा से होते हुए मुंशीगंज तिराहे से होकर वापस मानशिला मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।जहां पर शर्बत वितरण एवं माता जी के प्रसाद के रूप में भंडारे(छोला,चावल)का वितरण हुआ।इस सफल आयोजन में ग्रामवासियों की भूमिका महती रही।यात्रा में नवयुवकों,बच्चों,ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।यात्रा में दोनों गांव के गणमान्य लोग शामिल रहे। प्रशासन की ओर से चौकी प्रभारी रसूलाबाद जी भी अपने दलबल के साथ शामिल हुए।यात्रा के आयोजन में प्रधान पति नृपेन्द्र कुमार यादव,अनुराग गुप्ता ,रामजी जायसवाल,विजय कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह,शुभम गुप्ता,सनी जायसवाल,आशीष कश्यप, जैनेंद्र यादव,शुभम यादव, रामू यादव,आशीष कुमार,रौनक जायसवाल,प्रतीक गुप्ता,रामू सिंह, इत्यादि लोगों ने महती भूमिका निभाई।