
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना माखी पुलिस द्वारा 04 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर 04 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.04.2025 को स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना माखी पुलिस द्वारा अभियुक्तागण 01. सुनीता पत्नी स्व० बऊवा उम्र लगभग 45 वर्ष 02. कमला पत्नी सोनू उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण नटपुरवा मजरा रऊकरना थाना माखी जनपद उन्नाव को कब्जे से 02 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर रऊकरना रोड़ से गिरफ्तार किया गया। तथा 03. खुशी पत्नी अर्जुन उम्र करीब 25 वर्ष 04. रोशनी पत्नी चन्दन उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण नटपुरवा मजरा रऊकरना थाना माखी जनपद उन्नाव को कब्जे से 02 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर नटपुरवा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर क्रमशः मु0अ0सं0 129/25 धारा 8/20 NDPS ACT तथा मु0अ0सं0 130/25 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।