
लखनऊ।।कृष्णा नगर क्षेत्र मे कानपुर रोड पर स्थित अमरप्रीत लाॅन में कृष्णानगर क्षेत्र के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के तत्वावधान में शुक्रवार देर शाम आयोजित हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे
बैठक मे कृष्णा नगर मार्केट के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होते हुए ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ने का निर्णय लिया
तथा 42 व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल की सदस्यता ली
सदस्यता लेने वाले व्यापारियों में से 14 व्यापारियों को “गठन कमेटी”मे सम्मिलित करते हुए कृष्णा नगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के गठन के लिए 14 सदस्यीय “गठन कमेटी” का गठन किया गया
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने युवा व्यापारी सरबजीत सिंह बग्गा को गठन कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया तथा अन्य 13 व्यापारियों को “गठन कमेटी” के सदस्य के रूप में चयनित किया
गठन कमेटी में सरबजीत सिंह बग्गा , विजय त्रिवेदी ,विजय वर्मा, मोहित भाटिया, जसविंदर सिंह, मनीष, मयंक मिश्रा ,सुभाष जी, आकाशदीप ,विशाल गोयल, बलेन्द्र वर्मा ,गौरव उपाध्याय ,राम कुमार मौर्या को चयनित किया गया
गठन कमेटी के प्रभारी सरबजीत सिंह बग्गा ने बैठक में मौजूद व्यापारियों को पन्द्रह दिन में संगठन की कार्यकारिणी के गठन करने का विश्वास दिलाया
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल पूरे प्रदेश में व्यापारियों को जोड़ने का मुहिम चला रहा है तथा बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापारीगण आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा अच्छी विचारधारा वाला व्यक्ति एवं संगठन ही व्यापारियों को दिशा दे सकता है
तथा लोकतंत्र में संख्या का महत्व है। इसलिए संगठन में व्यापारियों की संख्या बढ़ाना अनिवार्य है तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा तथा व्यापारियों की एकजुटता ही उसके भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सतबीर सिंह आनंद,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,लखनऊ महामंत्री मोहित कपूर, ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पाण्डेय, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, प्रयागराज के जिला प्रभारी रमेश केसरवानी, संगठन की चन्दर नगर इकाई के चेयरमैन हरीश कोहली, चन्दर नगर अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी ,महामंत्री रघुवर दयालपांडे सहित बड़ी संख्या में कृष्णानगर क्षेत्र के व्यापारी शामिल हुए