
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना अजगैन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.05.2025 को थाना अजगैन पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग अभियुक्त दिन्ना उर्फ दिनेश पुत्र शिव प्यारे नि० ग्राम जन्सार थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 38 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक के थैले में 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा के साथ जंसार झील के पास से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अजगैन पर मु0अ0सं0 169/25 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।