जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।दिनांक 11.05.2025 को समय करीब 21.30 बजे थाना हसनगंज पुलिस, स्वाट एंव सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सलेमपुर तिराहे के पास रजापुर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान दो अपाचे बाइक 01. UP 32 PX 7614 काले रंग की व 02. UP 46 K 8322 सफेद व लाल रंग की, को रोकने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त दोनो बाइक पर सवार 04 युवको द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी पुलिस कार्यवाही में दो अभियुक्त 01. इब्राहिम उर्फ बाबा पुत्र मो० इलियास उम्र करीब 26 वर्ष निवासी अपटामऊ बुद्धेश्वर चौराहा थाना पारा जनपद लखनऊ 02. आरिफ पुत्र मुस्ताक अहमद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बारादेव शाहपुर तोंदा थाना औरास जनपद उन्नाव के पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गये है तथा दो अन्य अभियुक्त 01. इम्तियाज पुत्र वसीम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी सलेमपुर पतोरा बादलखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ 02. विकास यादव पुत्र भूल्लू यादव उम्र करीब 21 वर्ष निवासी महोल्ला टोला थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 09.05.2025 को थाना हसनगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहरौली जहानपुर के आगे यूके लिप्टस के बाग के पास दंपति से हुई लूट की घटना में वह शामिल थे। जिसके सन्दर्भ में थाना हसनगंज पर मु0अ0सं0 125/25 धारा 309 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। मुठभेड़ में घायल अभियुक्तो से पास से दो अवैध तमंचे 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर व लूटा हुआ सामान बरामद हुआ है। मुठभेड़ में घायल दोनो अभियुक्तो को सीएचसी हसनगंज में भर्ती कराया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है