
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। खेल निदेषालय उ0प्र0, लखनऊ एवं जिला प्रषासन व जिला खेल कार्यालय उन्नाव के तत्वावधान में आयोजित दिनांक 07 फरवरी, 2025 से 11 फरवरी, 2025 तक करायी गयी जा प्रतियोगिता में स्पोटर््स कालेज लखनऊ एवं, बाराबंकी, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, गोरखपुर, मऊ एवं उन्नाव की टीमे ने भाग लिया है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारम्भ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उन्नाव के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा (भानू मिश्रा) एवं मुकेष कुमार सब्बरवाल, क्रीडा अधिकारी उन्नाव एवं पी0 के0 मिश्रा सचिव जिला क्रिकेट संघ उन्नाव के करकमलों द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान उ0 प्र0 फुटबाल संघ से नियुक्त पर्यवेक्षक सरदार अजीत सिंह, खेल निदेषालय से नियुक्ति निदानकर्ता अधिकारी सुनील भारती, अर्न्तराष्ट्रीय फुटबाल खिलाडी शम्सी रज़ा, जिला आयुष अधिकारी डा0 कप्तान सिंह, पवन मिश्रा, कपिल पाण्डेय, अली इमाम जाफरी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष सिंह सेंगर द्वारा किया गया। एवं निर्णायक मण्डल में हाजी मुनव्वर, विवेक सिंह, शरद जयसवाल, आनन्द कुमार, अमित, मेहरूद्दीन, मनोज तिवारी, विनय कुमार, रवि शर्मा, सौरभ कुमार, अनुमोल, डा0 अष्वनी शुक्ला, मुकेष वाजपेयी, इरफान, आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का पहला मैच-
1- मिर्जापुर व बाराबंकी के मध्य खेला गया, जिसमें बाराबंकी की टीम 02-01 से विजयी रही।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच-
2- कानपुर व गोरखपुर के मध्य खेला गया, जिसमें कानपुर की टीम 04-02 से विजयी हासिल की।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच-
3- डी0एफ0एफ0 लखनऊ व मऊ के मध्य खेला गया। डी0एफ0ए0 लखनऊ की टीम 01-00 से विजयी रही।
प्रतियोगिता का चौथा मैच-
4- उन्नाव व स्पोटर््स कालेज, लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें स्पोटर््स कालेज लखनऊ टीम 02-00 जीत दर्ज की।
दिनांक 09-02-2025 को खेले जाने वाले मैचों का विवरण निम्नवत है-
पहला मैच- मिर्जापुर बनाम उन्नाव
दूसरा मैच- बाराबंकी बनाम स्पोटर््स कालेज, लखनऊ
तीसरा मैच- कानपुर बनाम अयोध्या
चौथा मैच- वाराणसी बनाम लखनऊ डी0एफ0



