
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।अपना दल एस जनपद उन्नाव की मासिक बैठक बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित हरित लोक ढाबा के निकट समय लगभग 12:00 बजे आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ मंडल एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल जी उपस्थित रहे ।सर्वप्रथम किसान कमेरो के मसीहा यश: काई डाo सोनेलाल पटेल संस्थापक अपना दल पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
मुख्य अतिथि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी 2027 चुनाव की तैयारी अभी से जोरदारी से शुरुआत कर चुकी है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से तन मन धन से सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को गति देने में लग जाए ।
जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल ने कहा कि हमारे नेता केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस अनुप्रिया पटेल जी लगातार शोषितों, वंचितों एवं पिछड़ों तथा दलित की आवाज को उठाती रहती हैं हम सभी कार्यकर्ताओं को उन पर गर्व है। बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष शैलेंद्र कटियार ने तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष विकास पटेल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिलासचिव कुंवर पाल आर्य,,अतुल पटेल, कमल किशोर,, अमन शर्मा जिला सचिव युवा मंच, बंसीलाल अर्क बंसी जिला उपाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच, दिलीप दिवाकर,जगन्नाथ प्रजापति, सूरज बली गौतम, आशीष गुप्ता, मोनू पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



