
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। सोहरामऊ कस्बे में गुरुवार को समाजसेवी स्व वेदपाल मिश्रा की पूर्णतिथि पर सुंदरकांड का पाठ कर कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी स्व वेदपाल मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्जन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शत्रुघ्न मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा जी ने अपना पूरा जीवन लोगों के उत्थान में लगा दिया था। किसान के बेटे होने के बाद भी उन्होंने समाज सेवा बढ़-चढ़कर की थी। वे व्यवहारिकता की जो छाप समाज के बीच जो छोड़ गए है वह हमेशा लोगो को प्रेरित करेगा इस मौके पर राजेश मिश्रा शिव प्रसाद मिश्रा, पुत्ती सिंह इंद्रवीर सिंह कालीचरण तिवारी सहित सभी लोग मौजूद रहे।

