
लखनऊ। आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी के नेतृत्व में जनता दरबार में माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में उप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मंजू पटेल, चंपा दीदी, दुर्गेश नंदिनी, और आशा वर्कर संगठन से व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी (ए.टी.यू.) भी शामिल रहीं।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न न्यायसंगत मांगों और समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। वार्ता बेहद सकारात्मक रही।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि राज्य बजट में बढ़ोतरी के लिए दिल्ली (केंद्र सरकार) को आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस विषय में कोई बड़ी और सुखद घोषणा सुनने को मिलेगी।
इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के हित में कई अन्य महत्वपूर्ण चर्चाएं भी की गईं, जिससे संगठन में हर्ष का माहौल है।

