-आर के श्रीवास्तव प्रमुख संवाददाता






लखनऊ, 24 जून
अलीगंज के पुरनिया (सेक्टर डी) स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण व हृदयविदारक अग्निकांड में असमय काल कवलित हुए होनहार बच्चों की अंत्येष्टि के भावुक क्षणों में आज पूरा शहर शोक संतप्त नजर आया।
इस दुखद घटना में जान गंवाने वाली बिटिया अनुच्छा राई, बेटे सुखमनी सिंह, बेटे नीलेश एवं बिटिया ज्योति की अंतिम विदाई पर आज बैकुंठ धाम, वीआईपी रोड आलमबाग, भैंसा कुंड एवं पिपरा घाट (दिलकुशा) पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक संतप्त परिजनों से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया गया और इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

