
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव । विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लगातार 4 दिनों से एनएचआई के अधिकारी तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ जमीन खाली करा रहे हैं । जिसमे आज पूरी टीम कानिकमऊ पहुंची वहां पर 40 किसानों ने 25 बीघा में फसल बो रखी थी जिसको आज खाली कराया गया ग्राम सभा बनी, मुस्तफापुर, पिपरी, कुवारियाखेड़ा, गंगौली कानिकामऊ की जमीन रिंग रोड में गई है जिसको लेकर किसानों को पहले भी अल्टीमेटम दिया जा चुका था लेकिन किसानों ने सोचा की रिंग रोड का पैसा तो मिल ही गया है अभी जबतक जमीन पर कब्जा नही हो रहा तबतक फसल बो दिया जाए उनको क्या पता था की किस दिन जमीन खाली करनी पड़ेगी जब एनएचआई के अधिकारियों ने कब्जा लेना शुरू कर दिया तब किसानों को जमीन खाली करनी पड़ी, किसी ने आलू तो किसी ने गेहूं तो किसी ने लाही की फसल बो दिया था । जिससे एनएचआई के अधिकारियों ने नाराजगी जताई और चार दिन से तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा लेना शुरू कर दिया वहीं कुछ किसानों ने आपत्ति जताने की कोशिश किया लेकिन प्रशासन के कड़े तेवर को देखते ही उनके पसीने छूट गए और वो पीछे हट गए, प्रशासन ने साफ अल्टीमेटम दिया कि जब जमीन का पैसा ले लिया है तो जमीन खाली करनी पड़ेगी जिससे किसान सहमत होकर बैक फुट पर आए और प्रशासन ने शांतिपूर्वक कब्जा लेना शुरू कर दिया है मुस्तफापुर में लगभग 30 किसानों की गई जमीन गई है जिसका संपूर्ण भुगतान भी हो चुका है कोई विवाद की स्थिति नही है वहीं लेखपाल पारुल मिश्रा ने बताया कि गंगौली गांव में लगभग 30 से 35 किसानों की जमीन गई है जिसमें दो से चार किसानों का भुगतान छोड़कर सभी का भुगतान कर दिया गया है। वहीं आज कानिकामऊ में 25 बीघा जमीन खाली कराई गई जिसमें 40 किसानों ने फसल बो रखी थी , सभी जगह शांति पूर्वक हो रहा कब्जा मौके पर तहसील प्रशासन में कानूनगो ब्रजेश दीक्षित, पारुल मिश्रा लेखपाल सिकंदरपुर, मनोज लेखपाल सथरा के साथ पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर मौजूद रहा। वहीं कुछ किसानों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखने को मिला जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिंग रोड बनने से गांव का विकास होगा क्षेत्र का विकास होगा वहीं कुछ किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखाई पड़ी उनका कहना है कि हम लोगों की जमीन कम दामों में ली गई है । अभी तक लगभग 100 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त ।