
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 01 फरवरी 2025

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के आशियाना थाना के अंतर्गत एलडीए कॉलोनी आशियाना पुलिस चौकी कार्यालय परिसर का विस्तार हुआ। नवनिर्मित चौकी परिसर का फीता काटकर एसीपी अभय प्रताप मल्ल ने उद्घाटन किया। इसके पूर्व परिसर में ही सुंदरकांड का आयोजन हुआ तत्पश्चात आरती और प्रसाद वितरण हुआ जिसमें आसपास के प्रतिष्ठानों के लोगों ने तथा नागरिकों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह, एलडीए कॉलोनी आशियाना पुलिस चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर रामकिशन गिल एवं संतोष कुमार तथा कांस्टेबल अभिषेक पटेल और राहुल गंगवार के अतिरिक्त अन्य स्टाफ सदस्यगण उपस्थित रहे।

