
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव विकास सेवा समिति द्वारा गांधी मिशन इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवशरण अवस्थी, साईं हॉस्पिटल पुरननगर, ग्राम प्रधान परियर आदि के सहयोग से मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरत मंदो को कंबल वितरण किए गए।आयोजन में मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता,विश्व हिंदू परिषद के चंद्रप्रकाश गुप्ता,सफीपुर के भाजपा नेता सौरभ बाजपेई,हिंदु जागरण मंच व नर सेवा नारायण सेवा समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने सनातन धर्म को मजबूत बनाने व एक जुट रहने की बात कही।इसके बाद जरूरत मंदो को कंबल वितरण करने का शुभारंभ किया।बाद में परिसर में लगे स्वास्थ शिविर में आंख, डेंटल ,आयुर्वेदिक, जर्नल मेडिसिन,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,कृषि विभाग,राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए कैंपों को देखा।भंडारे में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
बाबा बलखंडेश्वर महादेव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा ने बताया समिति हमेशा समाज हित व सनातन धर्म के कार्य करने के लिए तैयार रहती हैं।इस मौके पर अजय त्रिवेदी,हरिनारायण पांडे, देवीप्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


