
प्रयागराज ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ में हुई घटना को लेकर हुए भावुक, जांच के लिए टीम गठित, मृतकों के परिजनों को योगी सरकार देगी 25-25 लाख रुपये।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अत्यंत भावुक होते हुए घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।योगी जी ने बताया कुम्भ में बैरिकेडिंग तोड़ कर लोग बढ़े इस वजह से दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में 90 लोग घायल हुए है। 36 लोगों का उपचार चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग घटना की जांच करेगा। मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी मुख्यमंत्री योगी ने कहा बोले बार बार रिव्यू के बाद घटना कैसे हुई जांच होगी। अपर मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक कल मौके पर जाएँगे ।
कुंभ हादसे के लिए महामहिमा राज्यपाल ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।इस संदर्भ में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद अधिसूचना जारी कर हर्ष कुमार न्यायमूर्ति सेवा सेवानिवृत्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय अध्यक्ष, वी के गुप्ता आईपीएस सेवानिवृत्ति सदस्य एवं डी के सिंह सेवानिवृत आईएएस सदस्य को नामित किया।


