
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत जनपद में राजस्व विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के समन्वित प्रयास से तैयार किए गए सम्पत्ति कार्ड (घरौनियों) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निराला प्रेक्षागृह के सभागार में इलेक्ट्रानिक वितरण कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, विधायक सदर पंकज गुप्ता एवं जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा इस योजना के लाभार्थियो को घरौनी/प्राॅपर्टी कार्ड वितरित किये गये। इस प्रकार आज जनपद के 94122 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किया गया।

घरौनी के सम्बन्ध में अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया कि यह सिर्फ एक दस्तावेज ही नही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का इससे प्रगति का रास्ता भी खुल रहा है। हमारी सरकार पूरी ईमानदारी के साथ गाॅधी जी ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने का प्रयास कर रही है। इससे लोगो को अपनी सम्पत्ति का अधिकार मिला है। जिससे विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्राप्त कर ग्रामीण लोग जीविका के नये साधन सृजित कर पा रहे है। गाॅवों में सम्पत्ति को लेकर आपसी झगड़े कम हो रहे है। इस मौके पर उन्होने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के 120 गाॅवों को छोड़कर सभी राजस्व ग्रामों में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के सभी लोगो को घरौनी/प्राॅपर्टी कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा। अपनी आबादी भूमि पर मालिकाना हक पाकर लोग अपना आर्थिक विकास करने में सक्षम हो रहे है। मा0 जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि जनपद के लोगों को स्वामित्व कार्ड दिलाने के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी बधाई के पात्र है। उन्होने जिला प्रशासन से भी अपील की है कि जल्द से जल्द जनपद के सभी लोगो को इस योजना का लाभ पहुॅचाया जाए।

कार्यक्रम में नगर पालिका गंगाघाट की चेयरमैन कौमुदी पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सुशील कुमार गोंड, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चित्रा शर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी रामाधार, उप जिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



