
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।नगर पालिका द्वारा लगातार छोटी बड़ी हर प्रकार की क्षतिग्रस्त सड़कों का युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी है।इसी क्रम में उन्नाव नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने विगत कई वर्षों से बदहाल पड़ी नगर पालिका से दादा मियां चौराहे तक सड़क जो कि स्थानीय क्षेत्रवासियों व व्यापारी वर्ग सहित प्रत्येक नगरवासी के आवागमन की गंभीर समस्या का मुख्य कारण थी।
जिसे प्रमुखता से संज्ञान लेकर नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने अन्नपूर्णा स्वीट्स से शीश महल गेस्ट हाउस तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराकर लोकार्पण नगरवासियों को समर्पित किया।

इतने कम समय में लगातार नगर के चहुमुखी विकास के लिए प्रयासरत उन्नाव नगर पालिका अध्यक्षा की उपस्थिति पर क्षेत्र वासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
इसी क्रम में बड़े चौराहे स्थित ओवर ब्रिज के नीचे नव निर्मित वेडिंग जॉन।
वार्ड सं. 8 पीताम्बर नगर में प्रेम शंकर तिवारी के घर से शैलेन्द्र पांडेय के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क।
वार्ड सं. 4 राजेपुर में राजकुमार पटेल के घर से नारायण के घर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग।
वार्ड सं.21 एबी नगर दक्षिणी में पंजाबी कॉलोनी के पहले गेट से गीता मंदिर होते हुए दूसरे गेट तक।
वार्ड सं.23 एबी नगर उत्तरी में विनय तिवारी के घर से पंकज चौरसिया के घर तक एवं सोमनाथ सिंह के घर से प्रमेंद्र सिंह के घर तक।
सभी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व निर्वतमान जिलाध्यक्ष भाजयुमो प्रवीण मिश्रा भानू,मोती नगर सभासद ब्रजेश पाण्डेय,कल्याणी सभासद सुशील तिवारी ,गांधी नगर सभासद दीपक दीक्षित मोनू ,एबी नगर सभासद प्रतिनिधि मनीष शुक्ला ,जवाहर नगर सभासद निशेष जायसवाल ,अकरमपुर सभासद प्रतिनिधि सर्वेश गुप्ता ,तकी नगर सभासद अराफात ,पत्थरकटा सभासद शानू , रियाज़,जगन्नाथ गंज सभासद प्रतिनिधि मनोज यादव,खुर्शीद कमाल ,सुशील गुप्ता ,रिजवान,शमशाद ,नज़मी ,मुन्ना किरमानी ,रियाज़ ,खुर्शीद कमाल,सुशील गुप्ता ,रिजवान , शमशाद, नज़मी,मुन्ना किरमानी सहित स्थानीय एवं व्यापारिक जनों की मौजूदगी रही।



