
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।थाना माखी पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण में वांछित तीन अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 09.08.2024 को श्याम पुत्र स्व नन्हा निवासी ग्राम भदियार थाना माखी उन्नाव द्वारा थाना माखी पर तहरीरी सूचना दी कि मेरा पुत्र प्रशांत उम्र करीब 28 वर्ष वर्तमान में रेलवे (N.R.) में अस्सिटेंट लोको पायलट (ALP) के पद पर नियुक्त था लखनऊ में, वह दिनाँक 07.08.2024 को लखनऊ से छुट्टी पर घर आया था तथा दिनाँक 8/9-8-2024 को रात्रि में जंगेनगर चौराहा पर बने मकान में सोने के लिये घर से आया था। इसी जंगेनगर में मकान का विवाद इन्द्रपाल, छब्बा, प्रकाश व गोकुल पुत्रगण कन्हई से चल रहा है। इन्होने मेरे पुत्र को इतना प्रताडित किया कि उसने उनकी प्रताडना से छुब्द होकर आज रात में कमरे की धन्नी से लटककर आत्म हत्या कर ली है। जब अपने पुत्र के फोन को चेक किया तो मेरे पुत्र प्रशांत के फोन में एक सुसाइड नोट की फोटो मिली है जिसमे स्पष्ट लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार 1. इन्द्रपाल 2. छब्बा 3. प्रकाश 4. गोकुल पुत्रगण कन्हई उपरोक्त होगे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना माखी पर मु0अ0सं0 247/24 धारा 108/61 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 17.01.2025 को थानाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तगण 1. छब्बा पुत्र कन्हई 2. इन्द्रपाल पुत्र कन्हई 3. रामप्रकाश पुत्र कन्हई निवासीगण गिरवरखेडा थाना माखी उन्नाव को जंगनगर चौराहे से गिरफ्तार किया गया।



