
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना मौरावां पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 08.01.2025 को थाना पुरवा पर मु०अ०सं० 04/2025 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 17.01.2025 को प्र०नि० चन्द्रकान्त सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त सूरज रावत पुत्र किशन पाल उर्फ कृष्ण पाल निवासी अभूषा थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 26 वर्ष को बसहा तिराहा से गिरफ्तार किया गया।



