
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।शायद इसी को कहते हैं पैरों के नीचे से जमीन खिसकना ,
विकास खंड हिलौली की ग्राम पंचायत लोटना में बना सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र केन्द्र जो अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है, उपकेंद्र में लाखों रुपयों से लगे उपकरण जीर्ण-शीर्ण हो गये , केन्द्र के अन्दर ही लगा हैंडपंप कह रहा है मैं चला भी नहीं मेरे उपकरण गायब कर लिए गये सबसे बड़ी बात तो यह कि बगैर चलें ही मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसकती चली जा रही हैं।यही हाल उपकेंद्र भवन का भी है शीशे शौचालय आदि बिना उपयोग किए ही ध्वस्त हो गये।
सरकार ने लाखों रुपयों की लागत से उपकेंद्र बनवा कर जो लाभ जनता को देना चाह रही थी वह पूरी तरह से भृष्टाचार की चपेट चढ़ता चला जा रहा है। उपकेंद्र के पास ही बना पंचायत भवन भी बदहाली के आंसू बहा रहा है ,साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बना है जिस पर भी किसी सम्बंधित की नजर नहीं पड़ती।




