
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का आन लाइन अटेंडेंस और डिजिटलाइजेशन को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है, शिक्षक संगठनों ने सरकार के तानाशाही फरमान को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का मूड बना चुके हैं। शिक्षक संगठनों के नेताओं का कहना है कि हमारी जायज़ मांगे अगर सरकार मान ले तो हमें आनलाइन अटेंडेंस और डिजिटलाइजेशन पर कोई ऐतराज़ नहीं होगा ।
शनिवार को पूरे उन्नाव जनपद के सैकड़ों शिक्षक संकुलों और नोडल शिक्षक संकुलों ने डिजिटलाइजेशन के विरोध में अपना इस्तीफा ब्लाकों में खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंप दिया।
शनिवार को बीघापुर सुमेरपुर औरास मियाँगंज सिकन्दरपुर सरोसी बिछिया पुरवा F84ब्लाक गंजमुरादाबाद सिकन्दरपुर कर्ण नवाबंगज सफीपुर सुमेरपुर हिलौली असोहा ब्लाक के शिक्षक संकुलो और नोडल शिक्षक संकुलों ने इस्तीफा दे दिया है।
बीआरसी आसीवन मियाँगंज मे ऑनलाइन हाजिरी एवं डिजिटलाइजेशन को लेकर आज शिक्षक संकुलों ,नोडल शिक्षक संकुलो ने अपने संकुल पदो से इस्तीफा दे दिया है इस्तीफा देने के समय उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अविनाश तिवारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्रा जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष करम सिंह महामंत्री सचिन सिंह मीडिया उपाध्यक्ष प्रभारी विवेक तिवारी प्रवक्ता आशुतोष त्रिपाठी एवं हिमाँशु कुमार शिवदर्शन चक्रसुदर्शन जीतेन्द्र शिवकुमार तिवारी शिवबरन वर्मा करूण कुशवाहा मेराज अहमद रजनीश परशुराम विकास सचान पुतान अंकित सौरभ सिंह दुर्गेश शुक्ला नितेश प्रताप सिंह अवधेश यादव एवं अन्य समस्त शिक्षक संकुल नोडल संकुल उपस्थिति रहे
सभी का एक मत रहा कि हम लोग विद्यालय समय मे मोबाइल का उपयोग नही करेगे सिर्फ शिक्षण कार्य ही करेंगे।
यह भी गौरतलब है कि कल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि जिन विद्यालयों को टैबलेट्स दिए गए हैं उन विद्यालयों के शिक्षकों को बी आर सी बुलाकर आनलाइन अटेंडेंस और डिजिटलाइजेशन के संबंध में बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, तो दूसरी ओर शिक्षक संगठनों ने बीआरसी जाकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी की मंशा पर पानी फेर दिया डिजिटलाइजेशन होने नहीं दिया।



