उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

घर पर चढ़ाई कर युवक को मारी गोली,पैसों के लेन देन को लेकर चल रहा था विवाद

देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुराजमऊ में बुधवार की देर रात घर के दरवाजे पर बैठे युवक को पुरानी कहासुनी की बात को लेकर तीन युवकों ने पहुंचकर उसके कोख में गोली मार दी। मौके से भाग निकले। गोली कांड की जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कार्रवाई का आश्वसन दिया है। बता दे की बहुराजमऊ में गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। गांव के ही रहने वाले समरजीत (45) पुत्र रंजीत सिंह को पुरानी बातों को लेकर अचलगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता के रहने वाले राजा सिंह और सनी सिंह जनपद रायबरेली का रहने वाला एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के दरवाजे पर पहुंचकर समरजीत के कोख में गोली मारते हुए मौके से फरार हो गए। घायल कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर गोलीकांड की जानकारी बीघापुर थाना पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समरजीत को घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर में भर्ती कराया गया। जंहा डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ घंटे उपचार के बाद इस हालत स्थिर न होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button