
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। जनपद में गत कई वर्षो से गौ सेवा व जरूररत मंदो की सेवा करते आ रहे नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक अध्यक्ष विमल द्विवेदी ने भीषण गर्मी को देखते हुए गायो व बेजुबान पशुओ के पानी पीने के लिए आज गौसेवा के आठंवे दिन भी नगर के पी डी नगर में अरविंद पांडेय , हिरन नगर में ओम प्रकाश गुप्ता,जवाहर नगर में उपदेश मिश्रा, आदर्श नगर अनिल त्रिवेदी ,आदर्श नगर में राजेश कुमार त्रिवेदी , गिरिजा बाग़ रविंद्र नाथ शुक्ला,आवास विकास राहुल राम द्विवेदी ,सिविल लाइन सचिन मिश्रा सहित अलग अलग बस्तियों में निःशुल्क नाँद रखवाई गयी ये क्रम चलता रहेगा गौ सेवको से फोन पर मिली सूचना पर उनके यहाँ पानी की नाँद पहुचायी जा रही है।इस अवसर पर गौ सेवक जिला संयोजक अजय त्रिवेदी ,सुरेश सिंह सेंगर ,शिवम शुक्ल ,मनीष मिश्रा ,विकास सिंह सेंगर मनीष अवस्थी आदि मौजूद रहे।



