
शिवम शर्मा
उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
वादी मुकदमा शिवशंकर पुत्र स्व0 हरदीन निवासी ग्राम चिकन्दरपुर म0 कल्यानपुर प्रथम थाना बिहार जनपद उन्नाव द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीर दी गई कि वादी की पुत्री सोमवती उम्र करीब 35 वर्ष पत्नी स्व0 संतकुमार नि0 पटकापुर को उसके ससुरालीजन द्वारा बात बात पर लड़ाई झगडा कर प्रताड़ित करते थे। उसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सोमवती ने अपने दोनो बच्चो अंश उम्र करीब 12 वर्ष व सुधीर उम्र करीब 9 वर्ष को जहर दे दिया तथा स्वंय फांसी लगाकर आत्म हत्या ली है । सुधीर की मौके पर मृत्यु हो जाने एवं अंश का कानपुर अस्पताल मे इलाज जारी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 313/2024 धारा 306 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया आज दिनांक 22.05.2024 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रकाश यादव पुत्र स्व0 मोतीलाल नि0 पटकापुर पोस्ट पतारी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 50 वर्ष को स्वयं के घर पटकापुर से गिरफ्तार किया गया ।



