
देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। के थाना आसीवन पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को दो अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाईकिल बिना कागजात की बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उ0नि0 महेन्द्र सिहं मय हमराह पुलिस फोर्स के द्वारा अभियुक्तगण 1. सूरज पुत्र लल्लन सिंह ग्राम रतनागढी थाना माखी जनपद उन्नाव उम्र करीब 45 वर्ष 2. रजत सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र गीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सफई थाना बिधनू जिला कानपुर नगर उम्र करीब 33 वर्ष को कब्जे से एक- एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक –एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प मुंशीगंज तिराहे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के थाना आधार पर आसीवन पर मु0अ0सं0-128/24 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा बरामद एक मोटरसाईकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।


