
शिवम शर्मा
उन्नाव।नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतीपुर में प्राथमिक विद्यालय प्रथम मे स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह विशिष्ठ अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज ने फीता काट स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन का प्रमुख अंग है रवि प्रताप सिंह ने पूर्व में और वर्तमान समय में हो रहे शिक्षा मे बदलाव और तरीको पर भी विचार व्यक्त किए वहीं उपस्थित अभिवावकों से अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बड़ाने पर जोर दिया और कहा वोट चाहे जिस प्रत्यासी को देना पर वोट जरूर देना आपके वोट से ही सरकार बनती है और तमाम योजनाएं मिलती है अपने मन पसन्द प्रत्यासी को वोट जरूर देना वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किए जानकारों से मालूम हुआ कि स्मार्ट क्लास में एल ए डी टी वी आदि इंचार्ज शिक्षिका मीनू तिवारी व सहायक शिक्षिका संजोली पाठक ने निजी कोष से लगवाई है जिसका सभी सम्मानित लोगों ने दोनो शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समस्त एआरपी गजेन्द्र सिंह आशुतोष सिंह सूर्यप्रकाश पाण्डेय राकेश तिवारी शशांक साहू चंद्रेश यादव आशुतोष बाजपेई राणा ऋशेंद्र सिंह सोनू मेम उत्तम सर शिक्षण संकुल मीनू तिवारी संजोली पाठक हैप्पी गौतम सावित्री देवी गुड़िया कुमारी शक्तिकेश तिवारी उमेश रावत अरुण द्धिवेदी उर्फ मुन्ना दिवेद्दि अरविन्द दीक्षित अचल रावत अंबिकेश द्दिवेदी शिवम साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



