
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। नगर पालिका गंगाघाट में कार्यरत एक पालिका के बाबू का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें पालिका का बाबू पालिका कार्यालय पर जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नाम पर रिश्वत लेता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वॉयरल होने पर लोगों ने अपनी प्रति क्रियाएं दी।
हालांकि वॉयरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है। बता दे कि सोशल मीडिया पर पालिका कार्यालय में कार्यरत एक बाबू का रिश्वत लेते 22 सेकेंड का वीडियो वायरल किया गया। जिसमें कार्यालय के बाहर बने जन्म और मृत्यु पंजीकरण कक्ष के बाहर बनी खिड़की से एक शख्स अंदर बैठे बाबू को कुछ रुपये देता हुआ नजर आया। अब यह बात कितनी सही है ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा।


