
देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विकासखंड मियागंज के 17 छात्रों ने चयनित होकर विद्यालय एवम विकासखंड का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीईओ मनींद्र कुमार ने परीक्षा में चयन प्रदान करने वाले विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। छात्रवृत्ति परीक्षा में विकासखंड से 17 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है और ये सभी छात्र छात्राएं जनपद की रैंकिंग में टॉप 50 में है जिसमे कंपोजिट विद्यालय जालिम खेड़ा से विकास,निखिल,विवेक,विजय उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर से खुशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय रजापुर से विकास, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा कला से प्रांशु, कंपोजिट कनीगांव से अंकुर,लक्ष्मी,शोभित, उच्च प्राथमिक विद्यालय टेनई से संस्कार,आराध्या कंपोजिट दीपागढ़ी से प्रिंस, कंपोजिट मुस्तफाबाद से श्रष्टि,रिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरंभा से देवा एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय कादिरपुर से कमलाक्षी चयनित हुए है।
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा चयनित छात्र छात्राओं के साथ मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए फूलमाला,स्मृतिचिन्ह एवम अंगवस्त्र भेंट कर समानित किया गया। बीईओ मनींद्र कुमार ने कहा कि छात्र छात्राओं की इस सफलता में गुरुजनों और अभिभावकों का अभूतपूर्व योगदान है क्योंकि एक शिक्षक द्वारा अपने छात्र पर की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है। इस स्कॉलरशिप में शासन द्वारा बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए के हिसाब से कुल 48 हजार रुपए प्रदान किए जायेंगे जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो। निश्चित रूप से यह छात्रवृत्ति योजना उन होनहार बच्चों के लिए वरदान साबित होगी जो धन के अभाव में अपनी शिक्षा जारी नही रख पाते है।
इसके पश्चात बैठक में विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था एवम अन्य विभागीय कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई जिसमें नवीन शैक्षिक सत्र में नामांकन बढ़ाए जाने हेतु विशेष जोर दिया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के चलते बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए गए। कंपोजिट ग्रांट के नियमानुसार उपभोग, सभी डिजिटल पंजिकाओं के उपयोग,5 प्वाइंट टूल किट, स्विफ्ट चैट एप,दीक्षा एप और निपुण लक्ष्य एप के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बैठक में एआरपी अमित वर्मा, चंद्रपाल, अजय, बबिता त्रिवेदी द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अविनाश तिवारी महामंत्री सचिन सिंह कोषाध्यक्ष रेनू सिंह प्रवक्ता आशुतोष त्रिपाठी , सुजाता सिंह , जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी , ए आर पी अमित वर्मा ,चन्द्रपाल, अजय सिंह, बबिता त्रिवेदी चक्रसुदर्शन सिंह अरविन्द सिंह रिषभ दीक्षित सुनील कुमार अनिल, राजकुमार पाण्डेय मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी एवं मोहम्मद ज़ुबैर अख्तर, धीरेन्द्र सिंह अन्य शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रहे।


