
शिवम शर्मा
उन्नाव। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरने के बाद डंपर के टायर के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के पास की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया बाग मोहल्ला के रहने वाले राजू अवस्थी की पत्नी आराधना (30) शहर के आलोक मेमोरियल स्कूल में आया का काम करती थी। शहर के आवास विकास कॉलोनी ए ब्लॉक के रहने वाले महेश बाइक से उनको ले जा रहा था। आवास विकास कॉलोनी के पास डंपर के बाइक में टक्कर मारने से आराधना की टायर के नीचे आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दही थाना के मुताबिक बाइक चला रहा महेश बाल बाल बच गया। वह महिला को स्कूल में वेतन दिलवाने के लिए गया था। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वही बताया जा रहा है की डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


