अयोध्याउत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्रीन फील्ड टाउनशिप अयोध्या: उत्तर प्रदेश में विकास का एक नया आयाम

ग्रीन फील्ड टाउनशिप योजना से होगा अयोध्या का कायाकल्प,

संवाददाता इरफान कुरैशी
लखनऊ। देश-दुनिया में करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास और विकास बोर्ड ने मांझा शाहनवाजपुर, मांझा बरहटा और मांझा तिहुरा गांवों की लगभग 1,407 एकड़ भूमि निर्धारित की है। इस पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ग्रीन फील्ड टाउनशिप प्रोजेक्ट को मूर्त रूप दिया जाएगा। जहां होटल से लेकर मठ, आश्रम और आवास जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

चरणबद्ध तरीके से होगा विकास

यह महत्वकांक्षी परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अगले तीन वर्षों में 683 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किए जाएंगे। इसकी 318 एकड़ भूमि पर अधिग्रहण किया जा चुका है। वहीं मार्च के अंत तक बाकी बची भूमि का अधिग्रहण कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में 754 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। वर्तमान में इसका अधिग्रहण कार्य चल रहा है। इस भूमि पर मई 2024 से पहले अधिग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 448 एकड़ की विस्तारित योजना भी अधिग्रहण के तहत है, जिसका दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button