
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।थाना असोहा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
कमलेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 जालिपा सिंह निवासी A915/1 इन्दिरा नगर लखनऊ द्वारा थाना असोहा पर तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 07.11.2023 को वह अपने पैतृक गाँव रंजीत खेडा थाना मौरावां आया था। दिनभर रुकने के बाद साम को वापस लखनऊ जा रहा था कि मौरावाँ मोहनलाल मुख्य मार्ग पर ग्राम सरवन स्थित जियो पेट्रोल पम्प से पहले पहुँचे कि पीछे से मोटर साइकिल UP 35 S 8866 के चालक मषहूद पुत्र मसीऊजजमा निवासी ग्राम कुदरा थाना मौरावां ने पीछे से मेरी गाडी में टक्कर मार दिया मैं अपनी गाड़ी से नीचे उतरकर देखने लगा कि किसी को चोट तो नहीं आयी, इतने में पीछे से कार सवार कार UP 32 JB 1010 से आ गये जिनका नाम माबूस पुत्र मसीऊजजमा निवासी ग्राम कुदरा थाना मौरावा अपने साथी रुदेश कुमार पुत्र राजकुमार व एक अज्ञात हैं, जिन्होंने मेरे साथ मारपीट की मषहूद पुत्र मसीऊजजमा ने अपने हाथ में लिये तमन्चे से एक राय होकर सभी के ललकारने पर जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर सामने से फायर कर दिया भाग्यवश मैं बाल बाल बच गया। उसी समय कुछ राहगीर भी इकट्ठा हो गये और उन लोगों के साथ भी धक्का मुक्की करने लगे। उसी समय वहाँ पर मनीष पुत्र राजेश व वीरेन्द्र पुत्र कुशहर निवासी ग्राम सरवन व अन्य लोगों की मदद से उपरोक्त तीनों को तमन्चा कारतूस सहित पकड लिया तथा अज्ञात व्यक्ति मौके से भाग गया। पकडे गये तीनों उक्त लोगों को तमन्चा कारतूस सहित थाने लेकर आये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 288/2023 धारा 279/307/504/34 IPC व 3/25 A Act पंजीकृत किया गया तथा तीनों अभियुक्तों को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर के साथ हिरासत में लिया गया एवं अभियुक्तगण से पूछताछ एवं घटना की जांचोपरान्त दिनांक 08.11.2023 को अभियुक्तगण 01. मषहूद पुत्र मसीउज्जमा उम्र करीब 24 वर्ष 02. माबूस पुत्र मसीउज्जमा उम्र करीब 27 वर्ष निवासी गण ग्राम कुदरा थाना मौरावां जनपद उन्नाव 03. रूद्रेश कुमार पुत्र राजकुमार उम्र करीब 28 वर्ष निवासी सरवन थाना असोहा जनपद उन्नाव मूल पता राजपुर थाना सुभद्र जनपद पं0 चम्पारन बिहार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



