
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।दिनांक 8 नवंबर 2023 को अपना दल एस जनपद उन्नाव की मासिक समीक्षा बैठक बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित कानपुर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में समय लगभग 12 बजे की गई । मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल उपस्थित रहे।बैठक में निम्न बिंदुओं पर विचार किया गया।
1–दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार।
2–संगठन की गति को तेजी से बढाकर बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विचार।
3–सभी मंचों की मासिक बैठके होनी चाहिए इस पर विशेष बल दिया गया ।
4–लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में सभी कार्यकर्ता तन मन से लगकर संगठन को मजबूत करें।
जिला अध्यक्ष जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहां कि अपना दल एस का कारवां पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा है जो अभी अयोध्या में 4 नवंबर को स्थापना दिवस पर उमड़ी हजारों के भीड़ से देखने को मिला, वहां पर जाति गणना की भी पुरजोर वकालत की तथा सुप्रीम कोर्ट ,हाईकोर्ट जजो की भर्ती में पिछड़े, दलितो की भागीदारी सुनिश्चित की जाए इस पर भी कटाक्ष किया।
बैठक को कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया । अंत में नीलम देवी पासवान को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विकास पटेल ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच वसीरजा, नगर अध्यक्ष कौशल गुप्ता, जिला सचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा, जिला महासचिव अल्पसंख्यक मंच अमन खान, विधानसभा सचिव सुरेंद्र कनौजिया, कमल किशोर, गोपाल पटेल, रामकिशोर अर्कबंसी, कुंवर पाल आर्य, जगन्नाथ प्रजापति, प्रमोद कटियार जोन अध्यक्ष,मुकेश गौतम, शिवकुमार, चंद्रकांत कटियार, छोटेलाल प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



