
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात माह नवंबर 2023 जागरूकता अभियान के आठवें दिन के क्रम में आज दिनांक 08.11.2023 को किंग्सन इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान का एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत किंगसन इंटर कॉलेज उन्नाव में क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात आशुतोष सिंह व यातायात प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियम सम्बंधी सभी जानकारियाँ दी गई और सभी बच्चों को बताया गया कि बिना हेल्मेट दो पहिया वाहन न चलायें । ट्रैफिक सिग्नल की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई व विद्यालयो के चालकों की गाड़ियों के पूर्ण प्रपत्र भी चेक किये गये । उपरोक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक तिलक सिंह, मुख्य आरक्षी भूपनारायण, रामप्रकाश, अनिल, सारिक व ई-चालान ग्रुप से आरक्षी मुकेश राजपूत व रजत वर्मा ,परिवार परामर्श केन्द्र समिति के प्रभारी डॉ आशीष श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही। आज की प्रवर्तन कार्यावाही मे कुल 375 ई-चालान यातायात पुलिस द्वारा व शमन शुल्क 9500 रु वसूल किया गया ।



