लखनऊ

डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया जातिवाद, भ्रष्टाचार व आतंकवाद रुपी रावण का संहार कर भारत को विश्वगुरू बनाने का आवाहन

संवाददाता इरफान कुरैशी।।

लखनऊ। पूरे देश में मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। राजधानी लखनऊ सह‍ित यूपी के अलग-अलग ज‍िलों में रावण दहन क‍िया गया। सरोजनीनगर में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाया गया। कई जगहों पर दशहरा मेला, झांकी व रामलीला का आयोजन किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी अपने विधानसभा में क्षेत्रीय जनता के साथ दशहरा मनाया तथा लोगों से जातिवाद, भ्रष्टाचार व आतंकवाद रुपी रावण का संहार कर प्रभु श्रीराम के आदर्शों-गुणों को आत्मसात करने का आवाहन किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने एलडीए कॉलोनी, हिंदनगर स्थित जय जगत पार्क में श्रीराम चंद्र सांस्कृतिक कला एवं सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित झांकी, रावण दहन एवं दशहरा मेले में हिस्सा लिया। हिंदनगर, सेक्टर-एफ स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले में पहुंच प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र के सजीव चित्रण का अनुभव किया। इस दौरान समिति की आवश्यकताओं व संसाधनों हेतु विधायक निधि से पूर्व में दिए गए 5 लाख रुपये को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने हेतु आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने प्रभु राम पर आधारित प्रश्नोत्तर में उत्तीर्ण 3 छात्रों को सम्मानित भी किया। इसके बाद विधायक ने एलडीए कॉलोनी, सेक्टर-एच स्थित गुलमोहर पार्क में संस्कार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। यहां उन्होंने रामलीला कमेटी की समस्याओं के निराकरण तथा रामलीला मैदान में समुचित व्यवस्थाओं के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम दिखाई दिया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला दहन के दौरान पटाखों की गूंज से पूरा वातावरण भर गया। लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। सभी आयोजनों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button