
सुलतानपुर।।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मण्डल स्तरीय लम्बित कार्यों एवं वितीय वर्ष 2026-27 की कार्याेजना पर समीक्षा की गयी। उक्त समीक्षा के दौरान कुंवर बृजेश सिंह, राज्यमंत्री (लोक निर्माण विभाग), गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रभारी मंत्री सुलतानपुर, सतीश चन्द्र शर्मा, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार, विनोद सिंह, विधायक सुलतानपुर, राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक सदर, राजेश गौतम, विधायक कादीपुर, सीताराम वर्मा, विधायक लम्भुआ, सुरेश कुमार, विधायक जगदीशपुर, अमित सिंह चौहान, विधायक बीकापुर, अभय सिंह, विधायक गोसाईगंज, चन्द्र भानु पासवान, विधायक मिल्कीपुर, राम चन्द्र यादव, विधायक रूदौली, धर्मराज निषाद, विधायक कटेहरी, राकेश पाण्डेय विधायक जलालपुर, साकेन्द्र प्रताप वर्मा विधायक कुर्सी, दिनेश रावत विधायक, हैदरगढ, राकेश प्रताप सिंह, विधायक गौरीगंज, हरिओम पाण्डेय सदस्य विधान परिषद, अंगद कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य, अवनीश कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य, शैलेन्द्र प्रताप सिंह. विधान परिषद सदस्य, गोविन्द शुक्ल, विधान परिषद सदस्य, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य एवं ऊषा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।

उक्त के अतिरिक्त प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियन्ता, (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियन्ता व प्रबन्ध निदेशक सेतु निग मुख्य अभियन्ता, अयोध्या, मण्डलायुक्त अयोध्या, उपमहानिरीक्षक अयोध्या, जिलाधिकारी सुलतानपुर एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहें। अयोध्या मण्डल के 05 जनपदों की कार्ययोजना हेतु कुल, कार्यों की संख्या 3274 एवं लागत रू0 1982709.43 लाख पर चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर कार्ययोजना में संशोधन हेतु अतिरिक्त समय दिया गया एवं शीघ्र ही कार्याे की स्वीकृति हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
