
लखनऊ। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्यों और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
पुण्य तिथि के मौके पर पूर्व मंत्री मोईद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने संघर्ष, कर्म और नेतृत्व से भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और बाबू जगजीवन राम के बताए मार्ग पर चलते हुए देशहित एवं जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व मंत्री मोईद अहमद के अलावा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, विचार विचार विभाग के चेयरमैन एच0एल0 दुसाध, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, रमेश मिश्रा, संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, ललन कुमार, अनामिका यादव, डा0 लालती देवी, अनीस अंसारी, संजय सिंह, मुकेश सिंह चैहान, कुलदीप दिवाकर, बृजेन्द्र कुमार सिंह, जी0के0 दुबे, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सम्पूर्णानन्द मिश्र, अब्दुल्ला शेर खान, राकेश पाण्डेय, आर्शीवाद श्रीवास्तव, बदरे आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

