
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।“मिशन शक्ति अभियान फेस-04” के तहत महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए जनपद के समस्त थानों द्वारा निरन्तर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्त्रियों एवं महिलाओं में न सिर्फ अपने अधिकारों को लेकर सजगता का प्रसार करना बल्कि उनके द्वारा विधिक एवं प्रशासनिक सहयोग से अपनी समस्याओं के निराकरण की प्रवृत्ति का विकास भी रेखांकित किया जा रहा है। एक तरफ पूर्व से संचालित एंटी रोमियो स्क्वाड व शक्ति मोबाइल को और अधिक सक्रिय किया गया वहीं महिलाओं की समस्याओं / शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण हेतु थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्पडेस्क एवं महिला बीट अधिकारी (शक्ति दीदी) द्वारा समग्र उपायों का प्रयोग करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण भी कराया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 20.10.2023 को विभिन्न थानों की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामों में भ्रमणशील रहते हुए ग्रामीण महिलाओं/बालिकाओं,स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई तथा विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर्स वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता नंबर 112, चाइल्डलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1076 आदि के विषय मे जानकारी दी गयी तथा पूर्ण जानकारी से संबन्धित टेंपलेट वितरित किये गये तथा साइबर क्राइम से बचने के तरीकों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं सोशल मीडिया पर परती जाने वाली सावधानियों के संबन्ध में सभी को जागरुक किया गया ।


