
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ कि कार्ययोजना वर्ष 2023-2024 के क्रियान्वन के क्रम में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव की जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव, के दिशा निर्देश में दिनांक 20.10.2023 को प्राइमरी स्कूल गदनखेड़ा तहसील सदर, उन्नाव में वैवाहिक विवादों के लिए प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवाद निवारण के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के द्वारा सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में राहुल श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी के मध्य विभिन्न कारणों से उत्पन्न हुए वैवाहिक विवाद का समाधान प्री-लिटिगेशन के माध्यम से एवं मध्यस्थता के माध्यम से कराया जाता है| मध्यस्थता से विवादित पक्षों के बीच बातचीत होती है, एक तटस्थ तृतीय पक्ष द्वारा सहायता प्रदान की जाती है| तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत- 09.12.2023 अदालत के सम्बन्ध में बताते हुए जनमानस से अपने वाद निपटाने व सहयोग की अपील की।
शिवदर्शन सिंह नायब तहसीलदार ने शासन द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में एवं लोक अदालत विस्तार से बताया गया बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में सत्यम शुक्ला लेखपाल, मनीष शुक्ला लेखपाल, दिनेश कुमार नगर पालिका सदस्य, गिरीश श्रीवास्तव व रजनीश श्रीवास्तव पराविधिक स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहें| कार्यक्रम का संचालन राहुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।


